वैभव सूर्यवंशी ने फैंस के साथ किया प्रैंक. (फोटो- PTI)
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है. उन्होंने हाल ही में एक तूफानी शतक भी जड़ा है, जिसके चलते वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह नन्हे फैंस के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए 100-100 रुपए मांग रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने फैंस के साथ किया प्रैंक
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह फैंस के साथ एक मजेदार प्रैंक करते हुए नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, एक एयरपोर्ट पर दो छोटे फैंस वैभव के पास फोटो खिंचवाने पहुंचे थे. तभी वैभव ने मजाक में कहा, ‘भाई, मैं पैसे लेता हूं. अभी सच बता रहा हूं, फोटो के लिए 100 रुपए लूंगा.’ फैंस उनकी बात सुनकर थोड़े हैरान हुए और जल्दी से 200 रुपए लेकर वापस आ गए.
जैसे ही फैंस ने पैसे दिए तो वैभव हंस पड़े और बोले कि यह सिर्फ एक प्रैंक था. इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों के साथ खुशी-खुशी फोटो खिंचवाई. राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘बच्चा पार्टी हमेशा एक कदम आगे.’
Baccha party always a step ahead 😂 pic.twitter.com/locrozR0Yh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 27, 2026
IPL 2026 में जमकर चल रहा बल्ला
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अब तक 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 44.63 और स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 32 छक्के जड़े हैं. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना दूसरा आईपीएल शतक ठोक दिया था, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी है. अब वह 28 अप्रैल को पंजाब की टीम के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे.
-
Tragic Accident in Dhar Claims Ten Lives, Including Children

-
Travis Head's Explosive Performance Leads SRH to Victory Over MI in IPL 2026

-
Voting Begins for West Bengal Assembly Elections 2026: Mithun Chakraborty Casts His Vote

-
Sagar Adani Highlights UAE's Potential OPEC Exit as Beneficial for India

-
Understanding the Importance of Marriage in Hinduism According to Garun Puran
