गर्मियों में मंडी में लौकी, तोरई और कद्दू जैसी सब्जियों की भरपूर उपलब्धता होती है। ये सब्जियाँ सस्ती और पौष्टिक होती हैं, इसलिए इन्हें अक्सर घरों में हर दूसरे दिन बनाया जाता है। हालांकि, कई बार इनका एक ही तरीके से बनाना खाने में बोरियत ला सकता है। ऐसे में नई रेसिपी इन सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकती है।
इस मौसम में हल्का और स्वादिष्ट खाना हर किसी की प्राथमिकता होती है। तोरई की सब्जी कई घरों में बनाई जाती है, लेकिन इसका साधारण स्वाद कभी-कभी पसंद नहीं आता। यदि आप रोजाना एक जैसी तोरई की सब्जी बना रहे हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। आज हम आपको पंजाबी स्टाइल तोरई की सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो खास मसालों और देसी तड़के के साथ तैयार की जाएगी।
जरूरी सामग्री
500 ग्राम तोरई
2 बारीक कटे हुए प्याज
2 टमाटर
1 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच राई
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच तेल
1 कप बारीक कटा हरा धनिया
बनाने की विधि
सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें राई और जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटे प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें।
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकने दें। जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं और धीमी आंच पर थोड़ी देर भूनें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो उसमें कटी हुई तोरई डालें।
तोरई को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाकर ढककर रखें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी तले में न लगे। जब तोरई पूरी तरह गल जाए, तो इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें, जिससे पंजाबी फ्लेवर और बढ़ जाएगा। इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से हरा धनिया डालें।
स्वाद बढ़ाने के लिए सुझाव
यदि आप सब्जी को और भी स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा दही या मलाई मिला सकते हैं। इसके साथ ही देसी घी का तड़का भी स्वाद को और बेहतर बना सकता है।
-
UK airline suddenly plunged into liquidation - in business since 2004

-
Mum accused of killing daughter 'stopped to buy lottery ticket on way to hospital'

-
Delhi HC sets aside Centre's decision rejecting OCI card to The Wire's Siddharth Varadarajan

-
Women and youth at the centre of Uttar Pradesh's anti-drug awareness drive

-
'I was on Mastermind - this is how much you really get paid for appearing'
