भारत के सबसे बड़े बैंक SBI ने नया रिकॉर्ड बनाया है. अब इसकी बदौलत उसके शेयर के रॉकेट बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है और इन 3 महीनों में उसने हर दिन 220 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है.
एसबीआई समेत कई बैंक इस दौरान डिपॉजिट में कमी आने को लेकर परेशान रहे, लेकिन एसबीआई ने सारी परेशानियों के बावजूद इतना जबरदस्त प्रॉफिट कमाया है. एसबीआई देश का सबसे बड़ सरकारी बैंक ही नहीं, बल्कि ओवरऑल सबसे बड़ा बैंक है.
प्रॉफिट बढ़ गया 23 प्रतिशत
भारतीय स्टेट बैंक ने जो जानकारी शेयर की है, उसके मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 19,782 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 16,099 करोड़ रुपए था.
ये भी पढ़ें:एक शेयर की कीमत 3.16 लाख, फिर भी सस्ता है Elcid का स्टॉक!
इस दौरान सिंगल बेसिस पर एसबीआई का नेट प्रॉफिट 18,331 करोड़ रुपए रहा है. ये पिछले साल इसी तिमाही में 14,330 करोड़ रुपए था. जबकि इससे पिछली तिमाही अप्रैल-जून में यह 17,035 करोड़ रुपए था.
बढ़ गई बैंक की इनकम भी
जुलाई-सितंबर में बैंक की इनकम भी जबरदस्त बढ़ी है.बैंक की कुल इनकम बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपए हो गई. एक साल पहले इसी अवधि में ये 1.12 लाख करोड़ रुपए थी. इस दौरान बैंक का खर्च भी बढ़ा है. ये 99,847 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये 92,752 करोड़ रुपए था.
बैंक अपने फंसे हुए कर्ज (एनपीए) के लिए भी खातों में रकम का प्रावधान करता है. इस बार जुलाई-सितंबर तिमाही में ये 1,814 करोड़ रुपए से करीब दोगुना होकर 3,631 करोड़ रुपए हो गया. वहीं बैंक का एनपीए उसके बांटे गए कर्ज के अनुपात में 2.13 प्रतिशत रह गया, जो 30 जून को समाप्त तिमाही में 2.21 प्रतिशत था.
ये भी देखें :Elcid, MRF सब रह जाएंगे फिसड्डी, अगर Tata ने कर दिया ये काम
मिला नया चेयरमैन, रॉकेट बन सकता है शेयर
इसी तिमाही के दौरान सी. एस. शेट्टी को एसबीआई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को एसबीआई का शेयर प्राइस 2.15 प्रतिशत टूटकर 841.10 रुपए पर बंद हुआ है. जबकि बीते 5 दिन में ये 3.32 प्रतिशत चढ़ा है. आने वाले हफ्ते में बैंक के शेयर पर इन परिणामों का असर पड़ सकता है और ये रॉकेट बन सकते हैं.
जरूर देखें : मुस्लिम बेटी के पिता ऐसे कर सकते हैं पैसों का जुगाड़, नहीं छोड़ना होगा शरिया कानून
Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा होता है. आपको सलाह दी जाती है कि आप इसमें निवेश करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श अवश्य ले लें.
-
FIFA allows Iran to shift 2026 World Cup training camp from USA to Mexico due to security concerns

-
Bayern’s Historic Berlin Triumph: Kane’s Hat-Trick Seals DFB Cup Glory

-
‘We’d be failing in our duties!’ – Bayern Munich’s transfer head confirms pursuit of 16-year-old Man City and Borussia Dortmund target

-
Michael Carrick Enjoying Manchester United Revival, Says He Doesn’t Need a Break

-
Evander’s Historic Display Powers FC Cincinnati to 6-2 Triumph Over Orlando City
