जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के लिए नहीं खेलेगें। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (13 मार्च) को इसका ऐलान किया। वह 17 मार्च को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
खबरों के अनुसार मुजरबानी नें अपने फैसले की जानकरी पहले ही इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी को दे दी थी। केकेआर ने मुजरबानी को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया था। रहमान को आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने 9.2 करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के आदेश के बाद टीम से रिलीज कर दिया था। 26 मार्च से शुरू हो रहे पीएसल में मुस्तफिजुर लौहार कलंदर्स की टीम के लिए खेलेंगे।
मुज़रबानी, जिन्होंने इससे पहले मुल्तान सुल्तान्स के साथ पीएसएल का खिताब जीता है, को 11 फरवरी को हुए पीएसएल ऑक्शन में शुरू में किसी ने नहीं खरीदा था। हालांकि, बाद में इस्लामाबाद के साथ एक सीधी डील हो गई, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ शमार जोसेफ़ को रिलीज कर दिया।
A new Blessing in Purple Gold pic.twitter.com/p31V3LsGfm
mdash; KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 13, 2026पीएसएल और आईपीएल के लगातार दूसरे साल एक साथ शुरू हो रहे हैं। यह लगातार दूसरी बार है कि कोई खिलाड़ी जिसे शुरू में किसी पीएसएल टीम ने साइन किया था, वह बाद में आईपीएल में पहुंच गया। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को पिछले साल पेशावर जाल्मी ने #39;डायमंड पिक#39; के तौर पर साइन किया था, लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें चोटिल खिलाड़ी की जगह पर अपनी टीम में शामिल कर लिया। बॉश के पीएसएल से हटने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर एक सीज़न का बैन लगा दिया।
Also Read: Live Cricket Scoreहाल में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप मे मुजरबानी नें शानदार प्रदर्शन किया था। बता दें कि जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप को टॉप कर के सुपर 8 राउंड तक पहुंची थी। उन्होंने 6 मैच में 13 विकेट अपने खाते में डाले थे, जिसमें 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली यादगार जीत में आए थे।
-
Bride Reveals The Red Flag She Noticed During Husband’s Wedding Speech

-
3 Zodiac Signs Attract Major Financial Success Starting On March 17, 2026

-
Southeast Asian resort island detains 3 European tourists for producing porn

-
20th or 21st March, on which date will Eid be celebrated this time? know this

-
How To Catch Chansey In Safari Zone
